होली व ईद के दृष्टिगत हुई पीस कमेटी की बैठक
बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP
बस्ती । होली व ईद के दृष्टिगत थाना लालगंज में पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधौली व लालगंज थानाध्यक्ष ने थानाक्षेत्र के संभ्रांत जनों के साथ पीस कमेटी की बैठक की तथा होली व ईद के त्यौहारों को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की । सीओ रुधौली सत्येंद्र बहादुर तिवारी ने पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ईद व होली के साथ देश का लोकसभा चुनाव एक लोकतांत्रिक पर्व है जिसमें सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए । अपने परिवार के साथ घर पर त्यौहार मनाएं तथा बाजार से कोई भी केमिकल युक्त रंग ना खरीदें, केमिकल युक्त मावा या खाने पीने की वस्तु की खरीदारी न करें । जिससे आने वाले समय में आपकी सेहत और आपके शरीर के साथ कोई घटना घटित हो । इस अवसर पर रवि चंद पांडेय,राजेन्द्र चौधरी,पप्पू यादव,वीरेंद्र गुप्ता,लाल बहादुर चौधरी,काऊस चौधरी,कौशल चौधरी आदि लोग मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

