बाइक की ठोकर से साइकिल सवार अधेड़ घायल
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज । बस्ती महुली मार्ग के लालगंज थानांतर्गत बर्रोहिया चौराहे पर बनकटी की तरफ से आ रहे अनियंत्रित बाइक चालक ने महादेव की तरफ जा रहे साइकिल सवार को पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया तथा बाइक के पीछे आ रहा ऑटो चालाक अनियंत्रित होकर बाइक में टकरा गया जिससे साइकिल व बाइक सवारों को चोटें आईं । साइकिल सवार अधेड़ की हालत गंभीर बताई जा रही है । बर्रोहिया निवासी समाजसेवी श्यामचंद चौधरी समेत ग्रामीणों ने घायल साइकिल सवार को एम्बुलेंस की मदद से पीएचसी बनकटी पहुंचाया जहां फार्मासिस्ट पीसी पांडेय ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जानकारी के मुताबिक बर्रोहिया निवासी 49 वर्षीय महेंद्र कुमार पुत्र उदयराज बर्रोहिया में चाय की दुकान चलाते हैं , गुरुवार को दुकान से भोजन करने घर जा रहे थे । जैसे ही महुली मार्ग पर चढ़े कि बनकटी की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार व ऑटो टकराते गए जिसमें अधेड़ साईकिल सवार व बाइक चालक घायल हो गए ।
What's Your Reaction?

