वाल्टरगंज पुलिस ने फरियादी को बना दिया मुल्जिम

Dec 5, 2023 - 00:34
Dec 5, 2023 - 00:45
 0  138
वाल्टरगंज पुलिस ने फरियादी को बना दिया मुल्जिम
थाना वाल्टरगंज परिसर में पीड़ित परिवार की तस्वीर
वाल्टरगंज पुलिस ने फरियादी को बना दिया मुल्जिम
वाल्टरगंज पुलिस ने फरियादी को बना दिया मुल्जिम

वाल्टरगंज पुलिस का कारनामा

इशिका गुप्ता INewsUP 

बस्ती । जी हां, आपने बिल्कुल ठीक सुना है, वाल्टरगंज पुलिस ने थाने पर शिकायत करने गए थानाक्षेत्र के एक पीड़ित युवक के खिलाफ कार्यवाही कर मुल्जिम बना दिया । ऐसे में पीड़ित का थाने पर शिकायत करना मंहगा पड़ गया । थानाक्षेत्र के कर्मा पाठक गाँव निवासी राम अधारे ने बताया कि मेरा बेटा दिनेश रविवार की देर शाम गाँव के ही रामदीन की शादी में दसिया गाँव में बारात गया हुआ था । जहाँ गाँव के अन्य लोग भी बारात गए हुए थे । शराब के नशे में कुछ बारातियों ने दिनेश को गाली गलौज देना शुरू कर दिया और मारने को दौड़ा लिया , जान बचाकर दिनेश तुरंत राहगीरों से लिफ्ट लेकर घर चला आया जहां कुछ ही देर में उसका पीछा करते हुए आधा दर्जन लोग घर पहुंच गए और घर में घुसकर दिनेश को लाठी डंडा से मारने लगे, बीच बचाव करने गए हम पति पत्नी की भी पिटाई शुरू कर दिया । रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे जब घर में घुसकर पिटाई करने की शिकायत करने थाने पर गए तो पुलिस ने तहरीर लिखाकर कल आने को बोलकर वापस भेज दिया गया , दूसरे दिन सोमवार को जिले के पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजने के साथ ही थाना वाल्टरगंज गये तो थाने की पुलिस पहले तो खूब खरी खोटी सुनाई उसके बाद दिनेश को ही मुल्जिम बना दिया और उसके ख़िलाफ़ कार्यवाही कर अबतक (रात करीब 11 बजे ) थाने पर बैठाए हुए हैं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow