पूर्वांचल में राजनीति की पाठशाला हैं सांसद जगदम्बिका पाल-सहजानंद राय
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । बनकटी विकास खंड के भरवलिया गांव निवासी व डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल का जन्मदिन मंगलवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया। बनकटी में स्थित सूर्यबक्स पाल कन्या इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित जन्मदिन समारोह में सांसद जगदम्बिका पाल के साथ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र,महेश शुक्ला,रवि सोनकर व इं. अरविंद पाल ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया । जन्मदिन समारोह में गोरखपुर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ व सिद्धार्थनगर जनपद सहित प्रदेश के कोने कोने से आये राजनैतिक हस्तियों ने जगदम्बिका पाल के साथ केक काटा व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जन्मदिन मनाया । वहीं मशहूर भोजपुरी गीतकार पंकज गोश्वामी ने सोहर,उलारा,लोकगीत व बधाई गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया तथा विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । विद्यालय की छात्राओं द्वारा ने रिकार्डिंग सॉन्ग "मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे,राम आएंगे..पर शानदार अभिनय करते हुए खूब वाहवाही बटोरी । वरिष्ठ भाजपा नेता व बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल ने गदा भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी । मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जगदम्बिका पाल सिर्फ अपने संसदीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश की एक बड़ी आवाज हैं , जोकि उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कई बड़े मुद्दों को सदन में उठाने का काम करते रहते हैं । इन्होंने प्रदेश के कोने कोने से तमाम युवाओं को राजनीति में शामिल होकर देश की सेवा करने की प्रेरणा दिया । जातिपाँति,ऊंच नीच की भावनाओं से ऊपर उठकर पीएम मोदी के सपनो को साकार करने की दिशा में प्रयत्नशील हैं और राजनीतिक की बहुत बड़ी पाठशाला हैं । भाजपा नेता इं. अरविंद पाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि करीब पांच दशकों से राजनीति में सक्रिय रहकर देश के सबसे बड़े सदन को लगातार तीसरी बार सुशोभित हो रहे हैं, और उनकी प्रेरणा से तमाम युवाओं को राजनीति में शामिल होकर देश की सेवा का अवसर मिला है । डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने अपने जन्मदिन पर अपने राजनैतिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को उपस्थित लोगों के समक्ष साझा किया । समारोह में जगदीश शुक्ल, कृष्णचंद्र सिंह,अभय पाल, मार्कंडेय सिंह,महेश शुक्ल आदि ने सम्बोधित किया । इस अवसर पर आसमान सिंह,प्रकाश पाल,गोपेश पाल,पिंकू पाल, अनुराग पाल,सुग्रीव पाल, डॉ. अजीत प्रताप सिंह,उमेश श्रीवास्तव,सभासद दिनेश चौधरी,मोहम्मद वसीम,बाबूराम चौधरी,विनोद यादव,साधुशरण,अभय सिंह यादव,कौशल चौधरी,सुरेश गौंड,मो.इकबाल,अतुल पाल,सर्वेश उपाध्याय,विश्राम पाल,सुड्डू पाल,ज्ञानेंद्र पाल,रमेश अग्रहरी, शमशाद आलम,हिमांशु पाल'गोलू',रवि चन्द्र पांडेय,अंकित पांडेय आदि शामिल रहे
What's Your Reaction?

