मनबढों ने पति-पत्नी और बेटी को पीटा, उजाड़ा छप्पर

Jul 23, 2024 - 13:09
 0  67
मनबढों ने पति-पत्नी और बेटी को पीटा, उजाड़ा छप्पर

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

संतकबीरनगर । धनघटा थाना क्षेत्र के शिवापार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की देर शाम एक घर में घुसकर मनबढों ने जमकर ताण्डव मचाया। मनबढों ने पति- पत्नी और उनकी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया साथ ही घर में विद्युत सप्लाई के लिए लगी केबिल को काट दिया। इतना ही नहीं ताण्डव करते हुए मनबढों ने पीड़ित परिवार का छप्पर भी उजाड़ दिया। घटना को लेकर घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घायल पति-पत्नी और बेटी को पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी हैंसर बाजार भेज दिया है। घटना के संबंध में पुलिस को दी गई तहरीर में थाना क्षेत्र के शिवापार गांव निवासी प्रभावती पत्नी रामबुझारत ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की शाम 7.30 बजे गांव निवासी विपक्षी छोटेलाल पुत्र भुलई, परमात्मा पुत्र छोटेलाल, भोना पत्नी छोटेलाल और प्रियंका पुत्री छोटेलाल लाठी-डंडा लेकर उसके दरवाजे पर चढकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। उसने गाली देने से मना किया तो उक्त सभी जान से मार देने की धमकी देते हुए उसे मारने के लिए दौड़ा लिए। जान बचाने के लिए वह भागकर घर में गई तो उक्त सभी घर में घुस गए और उसके उपर हमला कर दिया। उसके पति रामबुझारत और बेटी आकांक्षा उसका बचाव करने की कोशिश किए तो विपक्षी उसके साथ-साथ पति और बेटी को भी मारपीट कर घायल कर दिया साथ ही घर में बिजली सप्लाई के लिए लगा केबिल भी काट दिया और तोड़फोड़ करते हुए छप्पर भी उजाड़ कर नष्ट कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छोटेलाल, परमात्मा, भोना और प्रियंका के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 352, 351 (3), 333, 324 (4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक धनघटा अनिल कुमार ने बताया कि जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्त में लेकर उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow