अपहृत युवक 6 घंटे में बरामद, दो गिरफ्तार

Jul 23, 2024 - 13:16
Jul 23, 2024 - 14:42
 0  64
अपहृत युवक 6 घंटे में बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के केसरई मोड़ से अपहृत 27 वर्षीय एक युवक को पुलिस ने 6 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। अपहरण करने के मामले में दो अन्र्तजनपदीय अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि गौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी राजेश कुमार ने अपने बड़े भाई कमलेश सोनकर का अपहरण कर लेने की पुलिस को सूचना दी। बताया कि गौर बाजार से घर जाते समय रास्ते में केसरई मोड़ के पास के पास सोमवार को दिन में करीब 10 बजे उसके भाई का कार सवार कुछ लोग जान से मारने की नीयत से उठा ले गए। पुलिस को दी गई तहरीर में गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी अक्षय वर्मा, ककरहिया निवासी अभिषेक वर्मा, सिसई रानीपुर निवासी अखिलेश वर्मा व दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर अपहरण का आरोप लगाया। युवक के अपहरण की सूचना पर गौर पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपहृत की तलाश शुरू की। 6 घंटे के भीतर अपहृत को सकुशल बरामद कर दो अपहरणकर्ताओं अक्षय वर्मा, अभिषेक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow