शिक्षा के द्वारा मनुष्य दुनिया के किसी वस्तु को प्राप्त कर सकता है -भावुक

May 20, 2024 - 19:04
 0  82
शिक्षा के द्वारा मनुष्य दुनिया के किसी वस्तु को प्राप्त कर सकता है -भावुक

सरताज आलम INewsUP

बस्ती । सूर्या पब्लिक कान्वेंट इंटर कॉलेज नगर बाजार बस्ती में सत्र 2024-25 उत्तीर्ण छात्रों काअंक पत्र, प्रमाण पत्र ,वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सूर्य नारायण उपाध्याय भावुक ने कहा कि शिक्षा के द्वारा मनुष्य दुनिया की किसी भी वस्तु को प्राप्त कर सकता है। सिर्फ इसके लिए कड़ी मेहनत, लगन ,लक्ष्य निर्धारण, करके सतत प्रयास करते रहना चाहिए ।जिससे विद्यार्थी सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। श्री भावुक ने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है ,जो पियेगा वह दहाड़ेगा। इसी क्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्याम लता उपाध्याय ने शिक्षकों के दायित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक युगनिर्माता है, छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता है। श्रीमती उपाध्याय ने आगे कहा कि शिक्षकों को अभिभावकों के भरोसा को जीतना चाहिए साथ ही बेहतर शिक्षा पर बल देना चाहिए। जिससे हमारे छात्र आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को निभा सके एक कुशल डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस ,कुशल राज नेता बनकर देश और समाज की सेवा कर सके, माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन कर सकें। विद्यालय में अलग-अलग कक्षा में प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिकाओं को अंक पत्र , पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और सबके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया। दिव्यांश चौहान, पूजा चौरसिया, रेहान शेख, रुचि निषाद, हरिओम पांडे, वर्तिका उपाध्याय, आदर्श चौहान ,आयुषी गौतम ,जानवी दुबे ,साक्षी उपाध्याय श्रेया पांडे, आराध्या जायसवाल, मनीष चौधरी, साहिल अंसारी ,राहुल शर्मा ,अर्चना चौधरी ,कोमल, आराध्या वर्मा ,दीक्षा उपाध्याय, अंकित, परिधि मोदनवाल, आयुष वर्मा सृष्टि चौरसिया, कुनाल मोदनवाल, अनुष्का चौरसिया, सुषमा चौधरी ,साक्षी चौधरी, गुफराना खातून, विजय लक्ष्मी, चांदनी निषाद, अभिनव, प्रिंस वर्मा, साक्षी चौरसिया, सिद्धार्थ उपाध्याय, हिमांशी उपाध्याय, अनिकेत शर्मा ,अनुराग , गरिमा चौरसिया ,अंकित चौरसिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पंडित चंद्र द्विवेदी, भुवनेश्वर, अनुराग मिश्रा, अरविंद कुमार, जय हिंद गौतम, विजय गौतम, विकास मौर्य, श्रीमती पूजा द्विवेदी, श्रीमती स्मिता त्रिपाठी, मोनी त्रिपाठी, श्वेता सिंघानिया, शिवानी पांडे, शिखा, साहिब बेगम, दीक्षा आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow