बाइक से जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, मौत
अजमेर अली INewUP
ब्यूरो चीफ,गोरखपुर । जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति की दिन दहाड़े दौड़ाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक किसी काम के बाद पल्सर बाइक से अपने घर आ रहा था।तभी पीछे से कार सवार बदमाशों ने उसे रोककर फायर किया।जिसमे उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान भरवालिया गांव के दिनेश निषाद के रूप में हुई है सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।
What's Your Reaction?

