समाजसेवी ने उठाया गरीब की बेटी के शादी का खर्च
असलम खान INewsUP
भानपुर बस्ती । रुधौली थाना क्षेत्र के पिपरपाती खुर्द निवासी युवा समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने अपने ही गांव के दलित बेटी के विवाह का पूरा खर्च का जिम्मा अपने सिर ले लिया । जानकारी के मुताबिक इसी गांव निवासी फूलमती पत्नी रामनाथ गौतम की बेटी पूनम की शादी तय था जिसके विवाह के लगने वाला सारा खर्च समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने खुद उठाया है । गरीब दलित परिवार की शादी का पूरा सामान का जिम्मा युवा समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने उठाया। जिसमे टेंट का सारा सामान के साथ साथ दहेज व जेवरात सम्मिलित है । वही अरदा निवासी दलित परिवार के मृतक विजय कुमार की सूचना पाकर युवा समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी व उनके प्रतिनिधि गिरजाशंकर गौड द्वारा ब्रम्हभोज की पूरी जिम्मेदारी उठाते हुए सारी व्यवस्था पूरी की गई। प्रतिनिधि गिरजाशंकर गौड ने विजय कुमार के ब्रम्हभोज पूर्ण होने के बाद विजय की पत्नी और उनके बच्चों की जीवनयापन के लिए व्यवसाय का आश्वासन दिया।
What's Your Reaction?

