खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Jun 9, 2025 - 00:28
 0  470
खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

असलम खान INewsUP

 भानपुर बस्ती । रूधौली थाना क्षेत्र के पड़री गांव में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । क्षेत्रवासी शव की शिनाख्त में जुट गए । जिसकी उम्र लगभग 23 वर्ष के आसपास की है । ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो तत्काल 112 व रूधौली पुलिस को सूचना दी, मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी हुई है । ग्रामीणों के अनुसार हत्या की आशंका जताई जा रही है l स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना रविवार की देर शाम की बताई जा रही है प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दूबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है तथा आस पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ,रूधौली पुलिस जल्द ही घटना का जांच व शव की शिनाख्त कर अग्रिम कार्यवाही पूर्ण कर लेगी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow