विकसित भारत संकल्प यात्रा का सांसद ने किया आगाज
नूरआलम INewsUP
बस्ती । सदर विकास खंड के बक्सर ग्राम पंचायत में गुरुवार को सांसद हरीश द्विवेदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज किया तथा कैंप में मौजूद क्षेत्र वासियों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया । कैंप में स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड व स्वास्थ्य परीक्षण का काम किया तथा कृषि विभाग ने ड्रोन से फसलों पर खाद का छिड़काव कर कृषि उत्पादन की दिशा में सरकार के प्रयासों की चर्चा की गई । मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कैम्प में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को जनता तक पहुंचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज़ किया गया है जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं और लाभों को हर उस व्यक्ति तक पहुंचाना है जो पीछे रह गए हैं। इस अवसर पर सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी राजमंगल चौधरी,बीडीओ मनोज श्रीवास्तव, एडीओ दिलीप चौधरी,एडीओ एजी नरेंद्र कुमार,ग्राम प्रधान महताब आलम, अनुज, संजय, राहुल, सचिव आनंद सिंह,दिनेश शुक्ला,एडीओ आईएसबी राज नारायण, जितेंद्र अरोरा,नूर आलम, नोडल अधिकारी मंजू बाला, सुपरवाइजर अकबर खान और जशन दीप सिंह,जगदीश चौधरी व पंचायत सहायक,रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

