बाइक सवार मनबढ़ों ने की युवक की पिटाई, मुकदमा दर्ज

Aug 18, 2025 - 08:45
 0  62
बाइक सवार मनबढ़ों ने की युवक की पिटाई, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी श्रवण कुमार व उनके साथी रंजीत की तीन दिन पूर्व रास्ते में रोककर मनबढ़ों द्वारा पिटाई कर दी गई । मामले में लालगंज पुलिस ने उसी गाँव के तीन नामजद सहित 7-8 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । जानकारी के मुताबिक श्रवण कुमार पुत्र उमेश चौधरी ने बगही ग्राम प्रधान के खिलाफ पशु चरन के नाम पैसा निकालने की शिकायत की थी जिसके बाद उसे आए दिन धमकियां मिल रही थीं । 14 अगस्त की शाम करीब 4 बजे गांव के ही रंजीत पुत्र स्व चंद्रप्रकाश के साथ बखरिया मार्ग से होते हुए इसी थानाक्षेत्र के महथा गाँव स्थित अपने बुआ के घर जा रहे थे जैसे ही वह गौरी गाँव के निकट पहुंचे कि बाइक सवार मनबढ़ों ने बाइक रोकवा लिया और शिकायत वापस लेने की बात करते हुए हमलावर हो गए और लाठी डंडा व लात घूसों से उसकी पिटाई कर घायल कर दिया । राहगीरों समेत स्थानीय लोगों ने घायल श्रवण व उसके साथी को अस्पताल भेजवाया । लालगंज थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि श्रवण की तहरीर पर इसी थानाक्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी अजीत उर्फ सोनू व सचिन तथा शिवम समेत 7-8 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow