इंस्ट्राग्राम आईडी बनाकर फ्राड कर रहा साइबर अपराधी

Aug 18, 2025 - 22:31
 0  52
इंस्ट्राग्राम आईडी बनाकर फ्राड कर रहा साइबर अपराधी

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बस्ती । लालगंज थानांतर्गत बनकटी कस्बे के करीब आधा दर्जन युवाओं की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर रुपये ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है । बनकटी कस्बा निवासी शिवांश विश्वकर्मा उर्फ गोलू,सर्वेश पाण्डेय उर्फ सन्नी,रमेश यादव,प्रतीक विश्वकर्मा व सत्यम विश्वकर्मा तथा सचिन पाल आदि आधा दर्जन युवाओं की फेक आईडी बनाकर दोस्तों से रुपये की मांग की जा रही है । साइबर अपराधियों के हरकत से परेशान युवाओं ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर स्कैम से छुटकारा व दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है । कस्बा निवासी शिवांश विश्वकर्मा उर्फ गोलू ने बताया कि shivanshu.4883 नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाया था । जिसका साइबर अपराधियों ने फेक आईडी बनाकर दोस्तो के पास बारकोड भेजकर रूपये की मांग कर रहे हैं और झांसे में आकर महादेवा निवासी मित्र विवेक चौधरी ने उस बारकोड को स्कैन कर 1500 रुपये भेज दिया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow