विष्णु दत्त शुक्ल फिर बने जूनियर हा.शिक्ष संघ के जिलाध्यक्ष, प्रांतीय अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

Dec 15, 2024 - 22:36
 0  65
विष्णु दत्त शुक्ल फिर बने जूनियर हा.शिक्ष संघ के जिलाध्यक्ष, प्रांतीय अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ बस्ती का शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं जनपदीय त्रैवार्षिक अधिवेशन रविवार को कमला देवी इंटर कॉलेज मिश्रौलिया में आयोजित किया गया, अधिवेशन के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि सुरेश कुमार सिंह, वीर विक्रम सिंह एवं अशोक कुमार पांडेय,यशवंत पांडे रहे । रविवार को आयोजित त्रैवार्षिक अधिवेशन में शिक्षक समस्याओं व उसके समाधन पर विधिवत चर्चा की गई तथा शिक्षकों की आवाज बुलंद करने व उनकी जायज मांगों को पूरा कराने वाले संघ के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ल को सर्वसम्मति से पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया । जिला मंत्री लालजी पाठक ,जिला कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप चौधरी, राजकुमार चौधरी उपाध्यक्ष ,रवि वर्मा उपाध्यक्ष व श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव महिला उपाध्यक्ष,गौरव द्विवेदी संयुक्त मंत्री ,राधेश्याम शुक्ल संयुक्त मंत्री,अजय कुमार शुक्ला संयुक्त मंत्री , एवं सभाजीत को ऑडिटर सर्वसम्मत से निर्वाचित किया गया।पद एवं गोपनीयता की शपथ प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को ग्रहण कराया ।कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र एवं मंडल के संयुक्त मंत्री केशराम चौधरी रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राकेश मिश्रा राही ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष उपाध्याय प्रबंधक, मंडल अध्यक्ष बस्ती अयोध्या प्रसाद, मंडल महामंत्री अमरेश बहादुर सिंह, रितेश कुमार गोस्वामी, हरिश्चंद्र चौधरी, सतीश यादव, जितेंद्र पांडे, मोहम्मद असलम,हेमंत कुमार ,संदीप कुमार, प्रेम मिश्र, रवि वर्मा, उमाकांत शुक्ल,सरवर खान ,सभाजीत ,पंकज मिश्रा, कृष्णकांत तिवारी, राजेश सिंह, शारदा प्रसाद चौबे,शैलेंद्र सिंह, हरदीप सिंह, विनोद कुमार सिंह, सुनील कुमार, प्रभु दयाल चौहान, अजय शुक्ल, राम भारत, राधेश्याम मिश्रा, सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow