आयुष्मान भारत के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Dec 17, 2024 - 20:48
 0  94
आयुष्मान भारत के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को आयुष्मान भारत योजनांतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसका शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. फैज वारिस ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों को स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के प्रशिक्षकों के द्वारा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व छात्रों को जागरूक करने सहित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी गई । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डा. विवेकानंद सिंह (प्रशिक्षक) व एआरपी मनोज श्रीवास्तव (प्रशिक्षक) ने बेहतर स्वास्थ्य, भावनात्मक कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य, पारस्परिक संबंध, मूल्य और जिम्मेदार नागरिकता, स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य, मादक पदार्थों की रोकथाम और उनका स्वास्थ्य पर पड़ने वाला प्रभाव तथा स्वस्थ जीवन शैली समेत विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया । कार्यक्रम में मौजूद खण्ड शिक्षा अधिकारी सीपी गोंड ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक अपने अपने विद्यालय में बच्चों को हेल्थ एंड वेलनेस के प्रति जागरूक करेंगे। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. फैज वारिस,मनोज पांडेय,बदरे आलम,रजनी व शबनम तथा प्रधानाध्यापक अजीत कुमार,अनिरुद्ध जायसवाल, सुरेंद्र कुमार पटेल,ओमकारनाथ चौधरी,राकेश श्रीवास्तव, सुनील कुमार यादव,राम भारत आदि 20 विद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण में मौजूद रहे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow