विवादित स्थल पर नहीं पहुँचे अफसर ?, एसपी से शिकायत

Dec 18, 2024 - 20:07
 0  281
विवादित स्थल पर नहीं पहुँचे अफसर ?, एसपी से शिकायत
शिकायती पत्र

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के पंखोबारी निवासी किसान यूनियन के नेता रामफेर चौधरी ने पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी से मिलकर एसडीएम सदर के आदेश के दो सप्ताह बाद भी अफसरों द्वारा विवादित भूमि पर ना पहुंचने की शिकायत की है । किसान यूनियन नेता रामफेर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि गाँव के ही राजेन्द्र व रामरूप तथा लाल बिहारी आबादी की भूमि गाटा संख्या 408 पर कब्जा हैं तथा आबादी से सटे रामफेर का चकबरी गाटा संख्या 406 जिसका रकबा 0.0080 हेक्टेयर है, शिकायत कर्ता का आरोप है कि उक्त लोग गाटा संख्या 406 चकबरी भूमि पर हैंडपंप लगवाकर कब्जा कर रहे हैं । अवैध कब्जे की शिकायत रामफेर ने दो सप्ताह पूर्व एसडीएम सदर से मिलकर किया, जिसपर लालगंज थानाध्यक्ष व राजस्व निरीक्षक को मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया गया था, रामफेर ने बताया कि 3 दिसम्बर को प्रार्थना पत्र पर एसडीएम के आदेश के बाद भी दोनों अधिकारियों द्वारा अबतक मौके की जांच नहीं की गई और ना ही शिकायत का निस्तारण किया जाना जरूरी समझा जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow