वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 26, 2024 - 23:41
 0  93
वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरीं के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक शाहपुर के नेतृत्व में उ0नि0 शरदेन्दु तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 635/23 धारा 457,380,411,34 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त धीरंजू को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 29.08.23 की रात्रि में वादी मुकदमा के घर से मोबाइल व रुपये अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था।जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । उक्त मुकदमे से संबंधित अभियुक्त आजाद निषाद पुत्र जोगिन्दर निवासी मोहनापुर बड़का टोला थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को पूर्व में गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया जा चुका है *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-* धीरंजू पुत्र बाके निषाद निवासी मोहनापुर बड़का टोला थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow