शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों के सामान जले
सूरज मिश्रा INewsUP
मुंडेरवा बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर शुक्रवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग जाने से मोबाइल की दुकान जल कर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र धौरूखोर निवासी सनोज चौधरी पुत्र लालचंद चौधरी की मोबाइल की दुकान महादेवा चौराहे पर है। रोज की भाती सनोज चौधरी शुक्रवार रात्रि 8:00 बजे दुकान बंद करके अपने घर चला गया। शनिवार सुबह 4:30 बजे पड़ोसी चंदन का फोन आया की सनोज तुम्हारी दुकान मे आग लगा है। धुवा निकल रहा है। सनोज अफरा तफरी में आकर दुकान का ताला खोला तो देखा दुकान जलकर राख हो गया है। दुकानदार सनोज के मुताबिक दुकान में 60 मोबाइल 50 चार्जर 35 बैटरी एक कूलर जलकर राख हो गया। दुकानदार का कहना है।की दुकान में एक लाख का समान था। मौके पर महादेवा चौकी इंचार्ज अवनीश सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

