राजस्व टीम ने चूना व पेंट लगवाकर किया तालाब पर अवैध कब्जे का निर्धारण
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी, बस्ती । बनकटी नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड में तालाब के नाम अंकित गाटा संख्या 110 पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत के बाद राजस्व निरीक्षक ललित मिश्रा तथा हलका लेखपाल देवेंद्र प्रताप समेत राजस्व टीम द्वारा तालाब की पैमाइश कर चिन्हांकन के बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कब्जेदारों के मकान पर पेंट व चूना लगाकर कब्जा निर्धारित कर दिया । जानकारी के मुताबिक गांधीनगर वार्ड निवासी नारायण पाल ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन समेत जिले के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कब्जा हटवाने की मांग किया था । एसडीएम सदर के आदेश ओर राजस्व टीम ने तीन बार पैमाइश कर रिपोर्ट नगर पंचायत बनकटी को सौंप दिया और तत्काल अधिशासी अधिकारी बनकटी द्वारा नोटिस जारी कर 15 दिवस में कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था लेकिन कब्जेदारों ने कब्जा नहीं हटाया । शिकायत कर्ता ने पुनः एसडीएम सदर से मिलकर कब्जा हटवाने का आग्रह किया । राजस्व निरीक्षक की अगुवाई में पहुंची टीम ने दर्जनों की संख्या में मौजूद वार्ड वासियों के सामने मौके की पैमाइश कर चिन्हांकन कर दिया तथा करीब आधा दर्जन कब्जेदारों के कब्जे पर चूना व पेंट लगवाकर कब्जे का निर्धारण करा दिया । इस मौके पर आदर्श सिंह उर्फ झिनकू सिंह, प्रमोद उपाध्याय,विनोद पाल,रिशू पाल,सन्नी पाण्डेय,मदन गौतम आदि लोग मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

