विज्ञान प्रदर्शनी का बीडीओ ने किया अवलोकन, मॉडल को सराहा

May 11, 2024 - 12:57
 0  43
विज्ञान प्रदर्शनी का बीडीओ ने किया अवलोकन, मॉडल को सराहा

राजेश उपाध्याय INewsUP

 बनकटी बस्ती । विकास खंड बनकटी क्षेत्र के श्री राम जानकी कन्या इंटर कालेज व फुन्नन सिंह गौरी देवी कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगायी । प्रदर्शनी का अवलोकन, बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल एवं रघुनाथ सिंह ने किया। बच्चों के विज्ञानी दृष्टिकोण की सभी ने सराहना की। साथ ही प्रधानाचार्य कक्ष का उद्घाटन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में इलेक्ट्रो मीटर, वाटर कूलर, झूला, पार्क, मार्डन सिटी, डिस्पेंसरी, प्यूरीफिकेशन आफ वाटर, एटीएम मशीन के प्रयोग, हँड सेनेटाइजर से स्वच्छता आदि विषयों पर बच्चों ने माडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में बच्चों ने फूड स्टाल भी लगाए। जिसमें छोला-भटूरा, चाऊमीन, टिकिया- फुल्की, पनीर पकौड़ा सहित विभिन्न व्यंजनों के स्टाल पर बच्चों के साथ अभिभावकों, अतिथियों ने स्वरुचि व्यंजन का आनंद लिया। कार्यवाहक प्रबंधक रामायण सिंह, प्रधानाचार्या प्रीति सिंह राठौर, धर्मेंद्र सिंह चौहान, ओमप्रकाश सिंह, डा. आरपी शुक्ला, सुनील पांडेय, राजेंद्र शुक्ला, बब्लू सिंह, रामकिशोर चौधरी, ईं. विशाल सिंह, ईं. अभिलाष सिंह, डब्लू सिंह ने प्रदर्शनी में बच्चों के अंदर विज्ञान के प्रति सोच को सराहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow