भूमि कब्जा करने का प्रयास, तीन पर मुकदमा
सोमनाथ चौहान INewsUP
गोरखपुर । सहजनवां थाना क्षेत्र के मटियारी में भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के मटियारी निवासी विंध्याचल मिश्र पुत्र रामा मिश्र जिनका गांव के एक व्यक्ति से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है और कोर्ट में मुकदमा भी विचाराधीन है। इस विवादित भूमि पर आरोपी टीनसेड डालकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे। विरोध करने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर देवेंद्र मिश्र, आदर्श, दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
What's Your Reaction?

