रुपये जमा करने जा रहे युवक से 10 हजार की छिनैती, इलाके में हड़कंप
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के देईसांड़ बानपुर मार्ग पर स्थित भोगीपुर गाँव के निकट दो बाइकों पर सवार टप्पेबाजों ने 10 हजार रुपये की छिनैती कर पुलिस को चुनौती दे दी है । सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह तथा लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड समेत स्थानीय पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई । थानाक्षेत्र के नौना गाँव निवासी आकाश पुत्र ओमप्रकाश मौर्य ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे अपने घर से देईसांड़ स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र पर पैसा जमा करने जा रहे थे कि रास्ते में भोगीपुर गाँव के निकट स्थित एक महाविद्यालय के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आये दो बाइकों पर सवार मुंह पर गमछा बांधे चार युवकों ने बाइक ओवरटेक कर पिटाई करने लगे तथा धमकी देते हुए जेब में रखा दस हजार रुपया छीनकर फरार हो गए । अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना के आधार पर छिनैती की घटना के विभिन्न बिंदुओं की जांच पड़ताल की जा रही है ।
What's Your Reaction?

