थानेदार ने थाना परिसर में ली साइबर जागरूकता परीक्षा

Apr 9, 2025 - 00:25
 0  122
थानेदार ने थाना परिसर में ली साइबर जागरूकता परीक्षा

असलम खान INewsUP

भानपुर बस्ती । प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली विजय कुमार दूबे के नेतृत्व में मंगलवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम को लेकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन थाना परिसर में किया गया । जिसमें प्रैक्सिस विद्यापीठ,जवाहर नवोदय विद्यालय, बीआरसी एकेडमी सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि साइबर अपराधों से जुड़े मामलों में जागरूकता फैलाकर साइबर खतरों की समझ को बढ़ाना और जनता को ऑनलाइन अधिक सुरक्षित और सशक्त बनाना ही इस कार्यक्रम का असल मकसद है । आगे उन्होंने यह भी कहा कि साइबर सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है और हम सभी को इसमें अपनी भूमिका निभानी है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow