टेंट हाउस में लगी आग लाखों के सामान जले

Jul 2, 2024 - 10:41
 0  13
टेंट हाउस में लगी आग लाखों के सामान जले

संदीप चौरसिया INewsUP

कुदरहा । कुदरहा कस्बे में रविवार को देर रात एक टेंट हाउस के गोदाम में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकानदार के मुताबिक आग से लगभग पांच लाख रुपये का टेंट सामग्री जलकर राख हो गया। विद्युत आपूर्ति ठप कराने के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर किसी तरह काबू पा लिया। लालगंज क्षेत्र के परमेश्वरपुर निवासी नितेश गौतम ने बब्लू टेंट हाउस के नाम से लालगंज रोड पर दुकान चलाते हैं । बताया जा रहा है कि रविवार को नितेश अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। रात करीब नौ बजे के आसपास दुकान से धुंआ निकलता देखकर पड़ोसी शोर मचाया और आसपास के लोग एकत्र हुए लेकिन आग लगने से विद्युत कनेक्शन में प्रयोग की गई केबल जलकर दुकान के शटर पर गिर गई थी। इसलिए आग बुझाने का कोई भी साहस नहीं जुटा पा रहा था। टेंट व्यवसायी भी मौके पर पहुंच गए और विद्युत कर्मी धर्मदेव को जानकारी देकर सप्लाई ठप कराई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow