पेशी पर आये बंदी ने मोबाइल से बना लिया रील ?
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर - गोरखपुर कचहरी में पेशी पर आए एक बंदी ने परिसर में ही रील बना दिया जोकि सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगा । लेकिन जबतक वीडियो डिलीट होता अधिकांश लोगों ने वीडियो का स्क्रीन शॉट ले लिया और एक दूसरे पर शेयर करने लगे । मंडलीय कारागार से कचहरी में पेशी पर लाये गए बंदी हिमांशु सिंह ने बाहर निकलते समय अचानक से रील बना दी ? वहीं किसी सहयोगी के मोबाइल से इस रील को बनाने की बात सामने आ रही है। वीडियो फिर डिलीट भी कर दिया गया।लेकिन, हिमांशु सिंह की बनाई रील के कई स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । फोटो में दिख रहा है कि पेशी के समय बंदी का साथी मोबाइल से वीडियो बना रहा है और वो कचहरी में लोगों का अभिवादन कर रहा है। इस दौरान उसे पेशी पर लाने वाले पुलिसकर्मियों ने चुप्पी साध रखी थी।
What's Your Reaction?

