कुंभ मेले में गए हीरालाल सड़क हादसे में घायल,इलाज के दौरान मौत
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । कुंभ मेला प्रयागराज में सड़क हादसे में घायल लालगंज थानाक्षेत्र के बरंडा गाँव निवासी 42 वर्षीय हीरालाल पुत्र राम बहाल की बुधवार को लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई । गुरुवार की रात करीब 9 बजे उनका शव गाँव पहुंचा तो कोहराम मच गया और स्वजन दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे । जानकारी के मुताबिक बरंडा निवासी हीरालाल अपनी पत्नी शीलमती सहित गाँव के करीब 25-30 लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर कुंभ स्नान करने गये थे,ग्रामीणों ने बताया कि प्रयागराज पहुंचने पर हीरालाल एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसे वहीं के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था लेकिन हालत में सुधार ना होने पर चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई । मृतक अपने पीछे पत्नी सहित 9 बेटियां व 3 बेटों को छोड़ गया ।
What's Your Reaction?

