स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर । पीपीगंज थाना क्षेत्र के चकिया चौराहा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-एनएच.29 पर मंगलवार की दोपहर एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार सकॉर्पियो ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में सूचना के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को राहगीरों की मदद से इलाज के लिए जंगल कौडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक अपनी गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार गुलहरिया थाना क्षेत्र के बनरहा गांव निवासी बिंद्रेश चौधरी (28 वर्ष) पिता ननन चौधरी मगंलवार की दोपहर पीपीगंज थाना क्षेत्र के चकिया चौराहा से गोरखपुर सौनौली फोरलेन होते हुए वापस अपने गांव लौट रहा थ जैसे ही चकिया चौराहा के पास पहुंचा, तभी आगे से आ रही एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर होने के बाद बाइक सवार युवक कुछ दूर हवा में उछल कर सड़क किनारे गिर गया। बाद में रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को जंगल कौडिया सामूदायिक केन्द्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद सड़क किनारे क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक को जब्त कर पुलिस अपने साथ थाना लेकर चली गई। मौके पर उप निरीक्षक गजेंद्र बहादुर सिंह, कांस्टेबल सतवीर सिंह, कांस्टेबल अमरनाथ, 112 पीआरबी कांस्टेबल मौजुद रहे।
What's Your Reaction?

