विषैले जंतु के दंश से केमिस्ट की मौत
सरताज आलम INewsUP
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी मुस्तहकम चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाने वाले एक युवक की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह दुकान की साफ सफाई करते समय किसी जहरीले जंतु नें काट लिया, युवक की स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय दुकानदारों उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जिला अस्पताल पर युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाक्षेत्र के ही सोनबरसा के रहने वाले उमेश पिछले तीन वर्षों से बैडारी मुस्तहकम चौराहे पर मेडिकल स्टोर की दुकान चलाते हैं।
What's Your Reaction?

