मार्ग दुर्घटना में युवक घायल,जिला अस्पताल रेफर
संदीप चौरसिया INewsUP
कलवारी। राम जानकी मार्ग स्थित चकदहा गांव के पास नीलगाय की चपेट में आने से एक युवक चोटिल हो गया। थाना क्षेत्र के भंगुरा गाँव निवासी 25 वर्षीय सिकन्दर कन्नौजिया घर से बाइक द्वारा कलवारी बाजार करने जा रहे थे अभी वे चकदहा गांव के पास पहुंचे ही थे कि नीलगाय के चपेट में आने से सड़क पर गिरकर घायल हो गए जिससे उनका बाया हाथ टूट गया और सिर में अधिक चोट लगा है । स्थानीय लोगों ने उनको कलवारी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
What's Your Reaction?

