विद्युत कटौती के विरोध में देईसांड़ उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी,बस्ती । विद्युत वितरण उपकेंद्र देईसांड़ के अधीन संचालित गांवों में अप्रत्याशित बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं के सब्र का बांध मंगलवार की रात टूट गया तथा आक्रोशित ग्रामीणों ने दर्जनों की संख्या में देईसांड़ उपकेंद्र का घेराव कर नगर पंचायत की विद्युत आपूर्ति बन्द करने व बानपुर फीडर की आपूर्ति बहाल करने की मांगों को लेकर हंगामा करने लगे । सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस व दूरभाष के माध्यम से उपखण्ड अधिकारी ने विरोध प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं से बातचीत कर दो दिनों में आपूर्ति पूर्ववत जारी रखने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया । जानकारी के अनुसार देईसांड़ उपकेंद्र के बानपुर फीडर से जुड़ने वाले खरवनिया, घुकसा,मकदूमपुर,पसड़ा व बानपुर आदि ग्रामीणों ने एक सप्ताह से हो रही बिजली कटौती से परेशान होकर मंगलवार की देररात करीब 10 बजे देईसांड़ उपकेंद्र पर पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया तथा नगर पंचायत बनकटी की आपूर्ति बंद करा दिया और बानपुर फीडर की आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे । उपखण्ड अधिकारी ने विरोध प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं से दूरभाष पर बातचीत कर दो दिनों में आपूर्ति पूर्ववत रखने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया । उपखंड अधिकारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि बारिश ना होने से ओवरलोड की समस्या बनी हुई है फिर भी वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, दो दिनों में पहले जैसी बिजली मिलने लगेगी ।
What's Your Reaction?

