फेसलेस सुविधा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता -संजय दास

Jul 6, 2025 - 00:39
 0  38
फेसलेस सुविधा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता -संजय दास

अजमेर अली, ब्यूरो चीफ

INewsUP गोरखपुर - नवागत आर आई ने 3 जुलाई को ही संभागीय परिवहन कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। मूल रूप से देवरिया के रहने वाले संजय दास बस्ती में तैनात थे, जिनका स्थानांतरण गोरखपुर में हुआ। गोरखपुर में तैनात सीमा गौतम का बस्ती स्थानांतरण हुआ है उनके स्थान पर संजय दास ने पदभार ग्रहण किया है । मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है की शासन द्वारा जो भी फेसलेस सुविधा है उसे जनता को मुहैया कराना । दूसरी अपने उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना, जो भी आवेदक ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित आ रहे हैं वह व्यवस्था सुचारू के संचालित हो, शासन द्वारा 26 सुविधा फेसलेस कर दी गई है। लर्निंग लाइसेंस, डुप्लीकेट लाइसेंस समेत ऐसी 36 सुविधा जनता के लिए फेसलेस की गई है जो आधार से लिंक करके घर बैठे सुविधा प्राप्त कर सकते है। सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वह समय से कार्यालय पहुंचे और आवेदन को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow