मानस ज्ञान यज्ञ व प्रवचन 30 नवंबर से
आलोक बरनवाल INewsUP
रूधौली बस्ती । रुधौली नगर पंचायत में स्थित थाना शिव मंदिर पर विगत 29 वर्षों की भांति इस वर्ष भी मानस ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया जिसको लेकर नगर पंचायत के सम्भ्रांत मानस ज्ञान प्रेमियों द्वारा गुरुवार की सुबह शोभा यात्रा निकालने के उपरांत शाम को 7:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे व दोपहर 1बजे से शाम 3 बजे तक पांच दिवसीय कथा का आयोजन किया गया है। प्रयागराज से स्वामी बैराग्यनंद जी महाराज और अयोध्याधाम से विजय राघव दास जी महाराज द्वारा पहुंचकर श्रद्धालुओं को कथा प्रवचन का अमृत रसपान कराएंगे मानस ज्ञान यज्ञ सेवा समिति के महेंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा जानकारी दी गई। इसके उपरांत 5 दिसंबर को श्री सीताराम भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
What's Your Reaction?

