ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Feb 3, 2024 - 21:13
 0  16
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

आलोक बरनवाल INewsUP

रुधौली बस्ती । फरवरी माह के पहले शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी रुधौली शाहिद अहमद की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें दुरदराज से आए हुए फरियादियों की समस्या को सुनकर निस्तारण किया गया और बाकी बचे हुए मामलों हेतु टीम बनाकर निस्तारित करने का आदेश दिया गया। इस दौरान कुल 32 मामले सामने आए जिसमें से पांच मामलों का निस्तारण तुरंत जबकि 27 मामलों के निस्तारण हेतु टीम बनाकर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा है। इस दौरान कुल राजस्व के 14 मामले,विकास संबंधी 4 मामले, विद्युत संबंधी 5, कृषि संबंधी 1,नहर विभाग 2,पूर्ति संबंधी 2,पुलिस संबंधी 3,नगर पंचायत 1 मामला सामने आया था। इस दौरान तहसीलदार रवि यादव,नायब तहसीलदार नीरज सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार,पूर्ति निरीक्षक शैलेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow