वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में एलो हाउस का दबदबा

Feb 4, 2024 - 00:24
 0  34
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में एलो हाउस का दबदबा
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते बीजेपी नेता इं. अरविंद पाल

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । सीडीए एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चन्द्र नगर मथौली में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा कबड्डी,ऊंची व लम्बी कूद, वालीबाल आदि विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजित किया गया । दूसरे दिन शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल व नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी,मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल तथा सीडीए एकेडमी की निदेशिका डॉ. अरूणा पाल द्वारा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया गया । रेफरी की भूमिका मो. इकबाल व राम अछैवर चौधरी ने निभाई । दूसरे दिन शनिवार को कबड्डी जूनियर और सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग, वालीबाल सीनियर बालक और बालिका वर्ग, शॉटपुट जूनियर और सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग, ऊंची कूद और लम्बी कूद आदि खेलकूद प्रतियोगिता में अश्वनी, हेमलता, अनिमेश, समीक्षा, गौरव चौधरी, महविश, आदर्श तिवारी, अतुल, शिवांगी पाल, आकांक्षा पाल, शाश्वत, नूरशबा,शिवांश यादव,अमन यादव आदि प्रतिभागी छात्र छात्राएं शामिल रहे । जिसमें अमन यादव, शिवांश पांडेय, निखिल गुप्ता, आदित्यनाथ, शिवांश यादव, काजल शर्मा, खुशी चौधरी और खो-खो में रेड हाउस, कबड्डी में येलो हाउस के बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया । भाजपा नेता इं.अरविंद पाल ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं व विभिन्न खेलों में जीत हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर रोली शुक्ला, संजय यादव, रवि प्रकाश पांडेय,नीतू सिंह, पंकज द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार,सतीश पाल, दीपक जायसवाल, अरशद आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow