खड़े ट्रक से टकराई कार,तीन लोग घायल

Dec 5, 2023 - 23:20
 0  151
खड़े ट्रक से टकराई कार,तीन लोग घायल
छतिग्रस्त कार

सूरज मिश्रा INewsUP

मुंडेरवा- बस्ती । थानाक्षेत्र के लहरी गाँव के निकट मुंडेरवा मार्ग पर मंगलवार की देर शाम करीब पौने आठ बजे अनियंत्रित कार खड़े ट्रक में टकरा गई, जिससे कार में सवार तीन युवक घायल हो गए। दर्द से कराहते तीनों युवकों को छतौरा निवासी शरद शर्मा ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया । बस्ती शहर के निवासी अभिजात पांडेय के भाई के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अभिजात अपने दो साथियों, कोतवाली थाना क्षेत्र के छविलहाखोर निवासी अभय मिश्रा पुत्र कृष्ण भगवान मिश्रा व इसके बुआ के लड़के कन्हैया दूबे उर्फ रिशू निवासी नगरा, थाना हरैया के साथ जा रहे थे। कार अभय मिश्रा चला रहा था, यह लोग अभी लहरी गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक अनियंत्रित कार खड़े ट्रक से टकरा गई, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार सवार तीनों युवक घायल हो गए, काफी देर तक तीनों कार में तड़प रहे थे, इसी बीच प्रधान प्रतिनिधि ग्राम पंचायत छतौरा शरद शर्मा अपने निजी वाहन से मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में तीनों को लादकर कैली चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों नें अभिजात पांडेय की हालत को गंभीर देखते हुए बाबा राघव दास मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। अन्य दो का इलाज कैली चिकित्सालय में चल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow