शांतिभंग की आशंका में पांच के खिलाफ कार्यवाही--
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज बस्ती । लालगंज पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में थानाक्षेत्र के अलग अलग गांवों से दो पुरूष व तीन महिला समेत पांच के खिलाफ कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया गया । थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि शांतिभंग की आशंका के दृष्टिगत थानाक्षेत्र के खोरिया गाँव निवासी प्रेम शंकर तिवारी,आरती तिवारी,खुशी तिवारी,संतोष उपाध्याय,ममता उपाध्याय को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया । गिरफ्तार करने वालों में मुख्यरूप से थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह समेत उपनिरीक्षक देवीशरण यादव समेत पुलिस टीम शामिल रही ।
What's Your Reaction?

