नींव बनाने को लेकर मारपीट, आठ घायल--
संदीप चौरसिया कुदरहा inewsup
कलवारी थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में नींव की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर मारपीट हो गई। आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में हरिराम निवासी फूलपुर थाना कलवारी ने लिखा है कि शनिवार को बंधे के पास वह अपनी जमीन पर नींव बना रहा था तभी गांव के रामदीन, भगवानदीन, मायाराम, राजदेव, दयाराम, लालदेव, रीता देवी तथा श्याम दुलारी ने जाति सूचक गाली देते हुए फावड़े, लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हरिभान, चंद्रभान तथा आकाशपति घायल हो गईं। दूसरे पक्ष के रामदीन ने तहरीर दी है कि गांव के ही हरिराम, अनिल, चंदू तथा हरिभान उनकी जमीन पर नींव बना रहे थे। मना करने पर इन लोगों ने उन्हें, दयाराम, विवेक तथा रीता को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ केस पंजीकृत कर जांच क्षेत्राधिकारी कलवारी को भेज दी गई है।
What's Your Reaction?

