युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार--
संदीप चौरसिया-कुदरहा INewsUP
कलवारी पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को थानाक्षेत्र के चकदहा के पास से गिरफ्तार किया है। कलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया था कि मंगलवार को वह दवा लेने गई थी। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। तभी गांव का श्रीगणेश घर में घुसकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब वह दवा लेकर घर लौटी तो आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने श्रीगणेश के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी का केस दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष कलवारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी श्रीगणेश को चकदहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
What's Your Reaction?

