घर से लापता युवक का जलकुंभी के नीचे दबा मिला शव --

Oct 15, 2023 - 19:30
 0  31
घर से लापता युवक का जलकुंभी के नीचे दबा मिला शव --

आलोक बरनवाल INewsUP

रुधौली बस्ती- थानाक्षेत्र के रतनपुरवा चौराहे के निकट स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पश्चिम तरफ पानी भरे हुए गड्ढे में जलकुंभी के बीच रविवार को एक युवक का शव मिला | ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । थाना क्षेत्र के रतनपुरवा गांव के प्राथमिक विद्यालय के बगल स्थित पानी भरे गड्डे में जलकुंभी के बीच एक युवक का शव पाया गया जो बदबू कर रहा था I सुबह सिवान मे निकले ग्रामीणों ने गड्ढे में मक्खियों को इकट्ठा हुआ और बदबू करते हुए देखा तो जिसकी सूचना गांव में जाकर दिया और कुछ ही क्षणों में मौके पर ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई और जिसकी जानकारी किसी ने रुधौली पुलिस को दिया सूचना पर मय फोर्स पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ,विशुनपुरवा चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार , विज्ञान प्रयोगशाला सहित टीम ने पहुंचकर शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर शव का शिनाख्त कराने मे जुट गये और कुछ ही समय में पहुंचे मृतक का बेटा मोनू ने शव की पहचान अपने पिता बाबूनंदन( 45 )पुत्र राम प्रसाद के रूप में किया l मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता बाबूनंदन 13 अक्टूबर की सुबह 09 बजे घर से निकले थे और काफी खोज बिन किया गया लेकिन कोई पता नहीं चल रहा था I मृतक की तीन लड़के और एक लड़की है जिसमें से संदीप ,सुनील रोजी-रोटी की तलाश में बाहर रहता हैं और छोटा बेटा मोनू माँ के साथ घर पर रहता है I इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है lरिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा I

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow