शोषण के खिलाफ क्रमिक अनशन पर बैठे अनुदेशक--
जितेंद्र रावत, INewsUP
बस्ती- उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पिछले 10 वर्षों से कार्यरत अनुदेशक रविवार को महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने क्रमिक अनशन पर रहे । संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मिश्र ने बताया कि अनुदेशकों के चयन के बाद से अबतक लगातार शोषण व अत्याचार होता चला आ रहा है, अनुदेशकों से पूर्णकालिक कार्य कराये जाने के बाद भी उन्हें अल्प मानदेय दिया जा रहा है । वहीं तमाम विभागीय सुविधाओं से वंचित रखा गया है जिससे अनुदेशको का जीवन स्तर निम्न स्तर से भी नीचे जा चुका है । जनपदीय अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि कई अनुदेशक आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर लिए, तो कई अनुदेशक नौकरी छोड़कर परदेश चले गए । अनुदेशक अपना जीवन निर्वाह हेतु शिक्षण कार्य के बाद टैक्सी व ठेला सब्जी आदि बेंचने का कार्य करते हैं । महिला अनुदेशको को सीसीएल भी नहीं मिलता है , ऐसे में इन अनुदेशकों के अच्छे दिन कब आएंगे। जिला उपाध्यक्ष सनोज कन्नौजिया ने कहा कि अनुदेशकों की सभी समस्याओं का हल नियमतिकरण में हैं । अल्का रानी,दिव्या श्रीवास्तव, रूबीना खातून,अजरा खातून,पूनम चौधरी,रीता वर्मा,दीनानाथ निषाद,उत्तम वर्मा,कृपा शंकर दुबे,सनोज कन्नौजिया,अमरेश यादव,राजकुमार यादव,मनोज कुमार,राम सुरेश,बलराम यादव,दिलीप कुमार,पुरुषोत्तम, रामचंद्र कन्नौजिया,कृपाशंकर मिश्र,जितेन्द्र कुमार आदि अनुदेशक उपस्थित रहे ।
What's Your Reaction?

