सोमवार की देर रात तक चला प्रतिमा विसर्जन--

Oct 31, 2023 - 14:44
 0  23

धर्मेंद्र कुमार INewsUP

 देईसांड़ बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के अधिकांश गांवों में स्थापित देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शारदीय नवरात्रि के पूर्णिमा पर रविवार के चलते रोक दिया गया था, जिसका दूसरे दिन सोमवार को थानाक्षेत्र के बानपुर व लालगंज कुआनो नदी के पक्के पुल पर देर रात तक विसर्जन कर दिया गया । इस दौरान दोनों नदी घाटों पर लालगंज पुलिस मुस्तैद रही । लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी कस्बा समेत भरवलिया मोड़,देईसांड़, खरका,पूरनपुर,कथरुआ आदि स्थानों पर स्थापित देवी प्रतिमाएं लालगंज मनोरमा नदी पर तो वहीं देईसांड़, पसड़ा,बानपुर,अमोढ़वा आदि गांवों में स्थापित देवी प्रतिमाएं बानपुर कुआनो नदी के पुल से देर रात तक विसर्जित कर दी गईं । बनकटी कस्बे में स्थापित प्रतिमा विसर्जन से पूर्व देर शाम रक प्रसाद वितरण का कार्य चलता रहा । इस अवसर पर उमेश अग्रहरि,उमेश पाल,अमर अग्रहरि,अभिषेक पाल,छोटू मद्धेशिया,सूरज अग्रहरि,कुलदीप,सोनू विश्वकर्मा,विशाल गुप्ता,राजन निषाद,गुड्डू निषाद,भुअर निषाद,दुर्गेश अग्रहरी,धर्मेंद्र गौंड़,डब्लू पाल, आदि लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow