10 हजार किसानों का 35.39 करोड़ का हुआ भुगतान- डीएम
ब्यूरो रिपोर्ट-बस्ती INewsUP
बस्ती- बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल,अठदमा, रुधौली द्वारा 10000 किसानों का 35.39 करोड़ रूपया का भुगतान आज सोमवार को किया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने दिया है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल पर वर्ष 22 -23 में कुल गन्ना मूल्य 81.06 करोड़ बकाया था जिसके सापेक्ष यह भुगतान किया गया है। इस प्रकार कुल 63.91करोड़ रूपये का भुगतान सोमवार 30 अक्टूबर तक कर दिया गया है। इसके पश्चात रुपया 17.16 करोड़ अवशेष है । इस संबंध में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ओमपाल सिंह ने बताया है कि शीघ्र ही इसका भी भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी पेराईसत्र 2023 -24 में भी गन्ना मूल्य भुगतान की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है।
What's Your Reaction?

