रिहायशी छप्पर में लगी आग, बकरियों समेत वृद्ध महिला की मौत
राजन चौधरी INewsUP
बनकटी बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर में सोमवार/मंगलवार की रात करीब 2 बजे एक रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से लगी आग से 72 वर्षीय वृद्ध महिला व करीब डेढ़ दर्जन बकरियां झुलस गईं तथा छप्पर में रखा नकदी व समान जलकर राख हो गया । ग्रामीणों ने महिला को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । पृथ्वीपुर निवासी त्रिलोकी की 72 वर्षीय माता मुरता देवी सोमवार की रात भोजन कर सोने चली गई , छप्पर में 22 बकरियां बांधी गई थीं । अज्ञात कारणों से लगी आग से मुरता देवी बुरी तरह झुलस गईं थी जिससे उनकी मौत हो गई वहीं आग में झुलसी 18 बकरियां की भी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस व फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में जुट गई ।
What's Your Reaction?

