अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आकर बाइक सवार समेत दो घायल,सड़क किनारे खड़ी ऑटो भी छतिग्रस्त--
रोहित चौहान INewsUP
बनकटी-बस्ती ।लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी कस्बे के पूरब भरवलिया मोड़ पर अनियंत्रित सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो छतिग्रस्त हो गया तथा उसके पास खड़ा एक व्यक्ति भी गम्भीर रूप से घायल हो गया । मौके पर मौजूद कस्बे वासियों व राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए पीएचसी बनकटी पहुंचाया जहां बाइक सवार युवक को गंभीर हालत में देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं दूसरे को मामूली चोटें आई थीं जिसका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया । लालगंज थानाक्षेत्र के बसौढी गाँव निवासी 25 वर्षीय सत्यम शुक्ला किसी काम से बनकटी जा तरफ रहे थे, जैसे ही वह भरवालिया मोड़ पर पहुंचे ही थे कि बनकटी कस्बे की तरफ से आ रही अनियंत्रित सीमेंट लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक चालक को अपने चपेट में ले लिया । टक्कर इतना जोरदार था कि अनियंत्रित ट्राली सड़क के पास एक ऑटो को भी अपने चपेट में ले लिया जिससे ऑटो भी छतिग्रस्त हो गया । वहीं ऑटो के पास खड़े मुंडेरवा थानाक्षेत्र के ककरौली निवासी विनोद कुमार को भी मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंचे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने ट्राली ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए आवागमन बहाल कराया
What's Your Reaction?

