अनुदेशकों का साप्ताहिक अनशन तीसरे रविवार भी जारी--
जितेन्द्र रावत- INewsUP
हर्रैया-बस्ती । परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले 2 अक्टूबर 2023 से शुरू हुआ साप्ताहिक अनशन दूसरे तीसरे रविवार को भी जारी रहा । संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में बस्ती जिले के अनुदेशकों ने शहर के शास्त्री चौक पर शान्ति पूर्वक बैठ कर अपने हक की लड़ाई को जारी रखा । संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने बताया कि माननीय हाईकोर्ट के 9%वार्षिक ब्याज के साथ 17000 रुपये प्रति माह मानदेय भुगतान के आदेश के बाद भी सरकारें हमारा हक नहीं दे रही हैं । बल्कि सरकार डबल बेंच के भुगतान सम्बंधी आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लड़ रही है । अनुदेशिका अल्का रानी ने बताया कि साल 2013 से अल्प मानदेय में शिक्षण कार्य करना मजबूरी बन गया है , सरकार को मंहगाई और योग्यता का ध्यान रखते हुए 17 हजार मानदेय भुगतान का आदेश जारी करना चाहिए । रुबीना खातून ने बताया कि 9 रुपये में जीवन यापन कठिन हो गया है । सनोज कन्नौजिया, बृजेश मिश्रा,दीनानाथ,कृपा शंकर दुबे,राजेन्द्र यादव आदि ने अनुदेशकों के इस अल्प मानदेय को अनुदेशकों के परिवार के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं । जिला सङ्गठन मंत्री दीपक सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के ट्वीटर हैण्डल से भी अनुदेशकों को 17 हजार मानदेय देने की घोषणा की गयी थी लेकिन अब तक इस घोषणा का लाभ नही मिला । संगठन के जिला महामंत्री जितेन्द्र रावत ने बताया कि अनुदेशकों की नियुक्ति के समय जिले में कुल 407 अनुदेशक थे किन्तु वर्तमान समय में 357 अनुदेशक कार्यरत है। सरकार के शोषण नीतियों के चलते चार दर्जन अनुदेशक नौकरी छोड़ चुके हैं ।
What's Your Reaction?

