ब्लॉक दिवस पर बीडीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Oct 18, 2023 - 21:32
 0  15
ब्लॉक दिवस पर बीडीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

आलोक बरनवाल INewsUP

रुधौली-बस्ती । शासन के निर्देश क्रम में जन समस्याओं एवं शिकायतों की निस्तारण हेतु बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय रुधौली पर ब्लॉक दिवस में बीडीओ धनेश यादव ने आये हुए फरियादियो की समस्याएं क्रमवार सुना और मौके पर ही निस्तारण कर दिया । वहीं कुछ मामलों के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया | बीडीओ ने कहा कि सचिव गांव में जाकर कर लोगों की समस्याओं सुनकर मौके पर ही निस्तारण कर दें जिससे फरियादियों को ब्लॉक का चक्कर न लगाना पड़े। इस अवसर पर एडीओ पंचायत अवधेश कुमार, रिंगभान, विमल चंद्र मिश्र ,कोदई, प्रसाद गुरु प्रसाद, सिद्धू ,फूलचंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow