ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु--
सुग्रीम कुमार INewsUP
पौली,संतकबीर नगर- राम जानकी मार्ग स्थित धनघटा, थाना के छिबरा, मोड पर रविवार की देर रात राख लदी ट्रेलर की चपेट में आने से बस्ती जिले के लालगंज थाना के डिहुकपुरा गांव के निवासी दो भाई घायल हो गए। इसमें से एक भाई की मृत्यु हो गई। जबकि दूसरे भाई का उपचार बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। यह दोनों भाई दुर्गा पूजा की सामग्री खरीदने के लिए रामपुर बारह कोनी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। बस्ती जिले के लालगंज थाना के डिहुकपुरा, गांव निवासी 35 वर्षीय श्याम मिलन अग्रहरि, व उनके भाई 24 वर्षी विनोद अग्रहरि, जन सहयोग से जनपद की सीमा पर रामपुर गांव के पश्चिम स्थित शिव मंदिर के पास मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कराए हैं। पूजा सामग्री खरीदने के लिए यह दोनों भाई बाइक से रविवार की रात रामपुर बाराकोनी, बाजार जा रहे थे। राम जानकी मार्ग पर छिबरा गांव स्थित मोड़ से आगे पहुंचे थे। इसी दौरान राख लदी ट्रेलर की चपेट में आने से घायल हो गए घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएससी कुद्रह ले गए। यहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। यहां के चिकित्सकों ने जांच के बाद इन दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां के चिकित्सक ने जांच के बाद श्याम मिलन, को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके भाई विनोद का उपचार यहां पर चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
What's Your Reaction?

