गांव के तालाब में उतराता मिला रिवांश का शव--

Oct 16, 2023 - 17:55
 0  223
गांव के तालाब में उतराता मिला रिवांश का शव--

लालगंज पुलिस टीम ने 24 घण्टे में तालाब से बरामद किया शव राजन चौधरी INewsUP

लालगंज बस्ती- थानाक्षेत्र के हरैया गांव में रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में गायब तीन वर्षीय रियांश चौधरी का दूसरे दिन गाँव के ही एक तालाब में उतरता हुआ शव मिला । मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह समेत पुलिस टीम ने तालाब से शव निकाल अपने कब्जे में लिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई । जानकारी के मुताबिक हर्रैया गांव निवासी अखिलेश चौधरी का 3 वर्षीय बेटा रियांश शनिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे घर के पास एक खड़ंजे पर खेल रहा था तभी वह रहस्यमय परिस्थितियों में वहां से गायब हो गया । डायल 112 द्वारा सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस टीम व लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और रविवार की देर रात तक काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं सुराग नहीं लग पाया । दूसरे दिन सोमवार को भी पुलिस टीम गाँव में पहुंच कर खोजबीन करने लगी तभी गांव के ही एक तालाब में उतरता हुआ बच्चे का शव दिखाई दिया । स्वजन तालाब के पास पहुंचे और शव देख मृतक रिवांश की माता पिता समेत तालाब पर मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow