पुलिस के हत्थे चढ़ा पिता की हत्या का अभियुक्त--
रोहित चौहान-बनकटी बस्ती INewsUP
लालगंज थानाक्षेत्र के शोभनपार में कुदाल से सिर कूचकर अपने ही पिता को मौत के घाट उतारने वाला अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया । लालगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शोभनपार निवासी सुधीर कुमार ने सोमवार की सुबह लोन जमा करने के विवाद के चलते अपने पिता की कुदाल से सिर पर मारकर हत्या कर दी। आरोपित सुधीर कुमार को उसी दिन करीब साढ़े तीन बजे थानाक्षेत्र के गौरा उपाध्याय के बगल नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से हत्या में प्रयुक्त एक अदद आला कत्ल कुदाल, खून से लथपथ कपड़ा,एक अदद लुंगी व एक अदद बनियान बरामद हुआ । गिरफ्तार करने बाली टीम में मुख्यरूप से लालगंज थानाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामभवन प्रजापति,उपनिरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता,आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार व प्रशान्त सिंह शामिल रहे ।
What's Your Reaction?

