रस्सी के सहारे शीशम के पेड़ पर युवक ने लगाई फांसी--
आलोक बरनवाल-रुधौली बस्ती INewsUP
थाना क्षेत्र के पचारी खुर्द गांव के पश्चिम तरफ स्थित एक युवक का शव मंगलवार दोपहर में गन्ने के खेत में स्थित शीशम के पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटकता हुआ पाया गया I सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर व पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पचारी खुर्द गांव निवासी राकेश 22 वर्ष पुत्र ईनल जो खाना खाकर गांव में स्थित मंदिर के पास बैठकर लोगों से बातें कर रहा था। कुछ ही समय बाद पेड़ से लटकती हुई शव मिलने की खबर सुनकर पूरे गाँव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया । सूचना पर मय फोर्स पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने मौके का जायजा लेकर व छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक राकेश तीन भाईयों में तीसरे नम्बर का था बताया जाता है कि मृतक युवक मनरेगा मजदूरी करने के बाद घर लौटा था I मृतक की बहनों व माता राजमती देवी का रो रोकर बुरा हाल है ।
What's Your Reaction?

